• प्रदेश में लगेंगे किसान मेले: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश में लगेंगे किसान मेले: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

     

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी संभागों में इस वर्ष किसान मेले आयोजित होंगे जिसमें किसानों को कृषि,
    खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन से संबंधित विभिन्न कार्य पद्धतियों और नए अनुसंधान की जानकारी दी जाएगी। किसानों
    को आधुनिक कृषि तकनीक से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा। कृषि कार्यों से जुड़े आधुनिक उपकरणों को प्रदर्शित भी किया जाएगा।
    आगामी 3 मई को मंदसौर में किसान मेले का आयोजन जा रहा है। संभाग स्तरीय किसान मेलों के बाद अक्टूबर माह में एक वृहद
    राज्य स्तरीय किसान मेला भी आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में भारतीय किसान
    संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर भारतीय किसान संघ ने प्रदेश में किसानों को 5 रुपए के शुल्क पर विद्युत
    कनेक्शन और फसलों पर बोनस राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • जेनेटिक काउंसलिंग में समुदाय का सहयोग लिया जाए : राज्यपाल पटेल

    जेनेटिक काउंसलिंग में समुदाय का सहयोग लिया जाए : राज्यपाल पटेल

     

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में जेनेटिक काउंसलिंग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जेनेटिक
    काउंसलिंग कार्य में मध्यस्थों की भूमिका की संभावनाओं पर कार्य करते हुए समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा है कि
    सिकल सेल एनीमिया आनुवंशिक रोग है। रोग को खत्म करने के लिए वैवाहिक और गर्भधारण संबंधी सावधानियां के बारे में सामुदायिक
    जन जागृति की दिशा में प्रभावी पहल जरूरी है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्य में समुदाय के नेतृत्व और पंचायत पदाधिकारियों का सहयोग
    भी लिया जाना चाहिए।

  • पूरी दुनिया समझ रही है सनातन संस्कृति को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पूरी दुनिया समझ रही है सनातन संस्कृति को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

     

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज पूरी दुनिया सनातन संस्कृति को अब बेहतर तरीके से समझ रही है। उन्होंने कहा कि हर
    ब्लॉक में एक वृंदावन गांव बनाया जाएगा और दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर
    में सोमयज्ञ में सम्मिलित हुए और यज्ञ में आहुति देने के साथ संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

  • चिकित्सालय के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में लगी आग, कोई जन हानि नहीं

    चिकित्सालय के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में लगी आग, कोई जन हानि नहीं

     

    जिला चिकित्सालय मुरैना में सर्जिकल ऑपरेशन थियेटर के बाहर इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. तोमर ने बताया कि उस समय ऑपरेशन थियेटर में कोई भी मरीज नहीं था।

    सिविल सर्जन ने बताया कि आग पर सफलता पूर्वक नियंत्रण कर लिया गया है। पास के सर्जिकल वार्ड के सभी मरीजों को सुरक्षित कर
    लिया गया था। आग से कोई जन हानि नहीं हुई है।